Select Date:

मियां-बीवी दोनों क्रिकेटर्स, इन 5 इंटरनेशनल स्टार्स ने की महिला प्लेयर्स से शादी

Updated on 27-06-2023 09:43 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल के बाद अगर किसी खेल को दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार मिलता है तो वह क्रिकेट है। फैंस हमेशा अपने पसंदीदा प्लेयर्स की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेटर्स लंबे अरसे से बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को डेट करते और फिर शादी रचाते आए हैं, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में घरेलू महिला क्रिकेटर को अपनी जीवनसंगिनी चुना। दुनिया भर में चुनिंदा प्लेयर्स ही ऐसे हैं, जिनकी पत्नी भी क्रिकेटर ही हैं। चलिए ऐसे प्लेयर्स पर एक नजर डालते हैं।

गाई डी अलविस

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गाई डी अल्विस ने श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर रसांजलि सिल्वा से शादी की। गाई और रसांजलि दोनों ने अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला।

डोनाल्ड तिरिपानो

2014 में जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले डोनाल्ड तिरिपानो इस वक्त टीम के टॉप बोलर्स में से एक हैं। तिरिपानो ने जिम्बाब्वे महिला टीम की पूर्व कप्तान चिपो मुगेरी से शादी की है।

मिचेल स्टार्क

एलिसा हीली के पिता ग्रेग हीली ने शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और उनके चाचा महान ऑस्ट्रेलियाई कीपर इयान हीली हैं। मिचेल स्टार्क और एलिसा दोनों ही इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई मेंस और वीमेंस क्रिकेट टीम की जान हैं।

​रोजर प्राइडॉक्स

इस सूची में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाला अगला जोड़ा इंग्लैंड से है। 1968 में इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट खेलने वाले रोजर प्राइडॉक्स ने महिला टीम की खिलाड़ी रूथ वेस्टब्रुक से शादी की, जो खुद टेस्ट प्लेयर थीं।

रुतुराज गायकवाड़

आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की बल्लेबाजी के बैकबोन बनने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की घरेलू क्रिकेटर उत्कर्षा पवार से शादी की। रुतुराज और उत्कर्षा दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दुनिया ने पहली बार उत्कर्षा को आईपीएल 2023 फाइनल के बाद देखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2024
*भोपाल में आज जिला तैराकी प्रतियोगिता (मिनी ग्रुप स्विमिंग स्पर्धा) संपन्न हुई जिसमें गोल्ड एवं सिल्वर मेडल धारक के का सिलेक्शन के माध्यम से भोपाल टीम का हिस्सा बनकर राज्य…
 03 August 2023
तारोबा: वनडे सीरीज जीतने के 48 घंटे के भीतर भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 फॉर्मेट में ढलते हुए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।…
 03 August 2023
तरौबा: टेस्ट और वनडे सीरीज में झंडा मारने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आज से शुरू रही टी-20 श्रृंखला पर भी कब्जा जमाने उतरेगी। यह भारत का 200वां टी-20 इंटरनेशनल…
 03 August 2023
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स को लगातार पांच छक्कों के साथ जीतकर दिलाकर सुर्खियां बटोरने वाले रिंकू सिंह आयरलैंड के आगामी दौरे और हांगझोउ एशियाई खेलों के…
 03 August 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। कैरेबियाई धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत हार्दिक पंड्या की कप्तानी…
 03 August 2023
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारे नहीं…
 05 July 2023
मुंबई: इश्क और मोहब्बत के आगे मजहब की कोई भी दीवार नहीं टिक पाती है। यूं तो ये बातें फिल्मी लग सकती है लेकिन ऐसे कई किस्से और कहानियां हैं जो…
 05 July 2023
सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने कुवैत को 5-4 से पेनल्टी शूटआउट में हराया। घरेलू दर्शकों के बीच भारत को भरपूर समर्थन मिला। स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा…
 05 July 2023
अजीत अगरकर (वेस्ट जोन)अजीत अगरकर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन हैं। 200 से अधिक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच (191 वनडे, 26 टेस्ट और 4 T20I) खेलने का अनुभव रखने वाले अगरकर वेस्ट…
Advt.