Select Date:

रोज बिक रहीं 10,000 कार! छह महीने में 20 लाख के पार, पहली बार ऐसा चमत्कार

Updated on 29-06-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ ही है और इसके साथ ही गाड़ियों की बिक्री (Car Sales) में काफी तेजी देखने को मिल रही है। साल के पहले छह महीने में पैसेंजर कारों की बिक्री 20 लाख यूनिट के पार जाने को तैयार है। यह पहला मौका होगा जब साल के पहले छह महीने में पैसेंजर कारों की बिक्री 20 लाख यूनिट को पार कर जाएगी। ईटीआईजी के डेटा में यह बात सामने आई है। हर महीने तीन लाख से ज्यादा कारें बिक रही हैं। यानी रोजाना देश में 10,000 से ज्यादा कारें बिक रही हैं। भारत में आधा साल में ही जितनी कारें डिस्पैच हुई हैं, वह मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया जैसे देशों की सालभर की बिक्री के बराबर है। अगर साल की दूसरी तिमाही में भी यह ग्रोथ रेट बना रहता है तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट बन जाएगा। अभी चीन पहले और अमेरिका दूसरे नंबर पर है।

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि जून तक कार सेल्स 325,000 से 328,000 यूनिट पहुंचने की उम्मीद है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2.5 फीसदी अधिक है। पिछले साल पहले छह महीने में कंपनी ने 321,000 कारें बेची थीं। उन्होंने कहा कि जून तिमाही में इंडस्ट्री की कुल बिक्री 996,000 यूनिट रहने का अनुमान है। फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 1,017,000 यूनिट रहा था। दोनों तिमाहियों को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 20 लाख यूनिट के पार चला जाएगा। पहली बार साल के पहले छह महीने में कारों की बिक्री इस स्तर पर पहुंचेगी।

2030 तक कहां होगा मार्केट
देश का पैसेंजर कार मार्केट 2023 की पहली छमाही में पिछले साल के मुकाबले 10 परसेंट बढ़ने की उम्मीद है। यह लगातार तीसरी छमाही होगी जब कारों की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ होगी। पिछले कैलेंडर ईयर की पहली छमाही में इसमें 16 परसेंट और दूसरी छमाही में 30 परसेंट तेजी आई थी। ऑटो कंपनियों का अनुमान है कि 2030 तक देश में पैसेंजर कारों की बिक्री 60 से 70 लाख पहुंचने का अनुमान है। भारतीय कार मार्केट की बिक्री 12 साल में दोगुनी हुई है। इस साल हर महीने कारों की बिक्री तीन लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमान है। अगर साल की दूसरी छमाही में भी यह ग्रोथ रहती है तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट बन जाएगा। देश में अभी प्रति 1,000 लोगों पर 35 कारें हैं। यह एमर्जिंग मार्केट्स के एवरेज से आधे से भी कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा…
 03 August 2023
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस…
 03 August 2023
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में…
 03 August 2023
नई दिल्ली: टमाटर तो मानों किचन का रास्ता ही भूल गया हो। दो महीने से टमाटर की कीमतों में आई तेजी से थाली से दूर कर दिया है। जून तक…
 03 August 2023
नई दिल्ली : दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी ने चीन को बड़ा झटका दिया है। साथ ही भारत के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने…
 03 August 2023
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा…
 03 August 2023
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी…
 03 August 2023
मुंबई: आज भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे अधिक लाभ पाने वाला सेक्टर इंडेक्स था, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स…
 03 August 2023
नई दिल्ली: 7 साल पहले जो गुड़गांव, गुरुग्राम बन गया, आज वो जल रहा है, दंगे की आग ने इस खूबसूरत साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।…
Advt.