Select Date:

महाराजा को 'टाटा' कहेगी एयर इंडिया! प्रसून जोशी को मिला इमेज चमकाने का काम

Updated on 29-06-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) को फिर से उसका गौरव दिलाने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कभी इस कंपनी ने दमदार एडवरटाइजिंग और ब्रांडिंग के दम पर भारतीय आसमान पर राज किया था। एयर इंडिया के लंबी मूछ वाले महाराजा अब भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। जेआरडी टाटा (JRD Tata) के जमाने में बॉबी कूका ने महाराजा को चमकाया था। कूका करीब 35 साल तक एयर इंडिया से जुड़े रहे। वह कंपनी के कमर्शियल डायरेक्टर थे और उन्होंने ही महाराजा के तौर पर एयर इंडिया की ब्रांडिंग की थी। करीब सात दशक बाद एयर इंडिया की टाटा ग्रुप में वापसी हुई है और इस बार इसकी ब्रांडिंग का काम प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) की अगुवाई वाली कंपनी मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया (McCann Worldgroup India) को दिया गया है। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को उसका पुराना गौरव वापस दिलाने के लिए अरबों डॉलर का प्रोजेक्ट शुरू किया है।

मैककैन ने एक बयान में कहा कि उसे एयर इंडिया की एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग का काम मिला है। मैककैन वर्ल्डग्रुप एक ग्लोबल मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी है। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि हम एयर इंडिया को ग्लोबल एयरलाइन बना रहे हैं जो दिल से भारतीय है। यह ऐसा ब्रांड है जो दुनियाभर के यात्रियों के दिल के करीब है और नई एयर इंडिया ग्लोबल इंडियन की आकांक्षाओं के अनुरूप होगी। हम उम्मीद करते हैं कि मैककैन वर्ल्डग्रुप की पार्टनरशिप में एयर इंडिया भारत और दुनिया के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभरेगी। प्रसून जोशी मैककैन वर्ल्डवाइड इंडिया के सीईओ और सीसीओ तथा एशिया-पैसिफिक के चेयरमैन हैं।

महाराजा का क्या होगा?

विज्ञापन की दुनिया में प्रसून जोशी एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ऐसा ब्रांड है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है। कंपनी अब नए रास्ते पर निकली है और हम इस सफर में उसका पार्टनर बनने से उत्साहित हैं। हम इस ब्रांड को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस प्रोजेक्ट को देखेंगे। हम इसके नए लुक पर काम कर रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या पहले की तरह महाराजा का इस्तेमाल किया जाएगा, जोशी ने कहा कि अभी यह प्लानिंग के स्टेज में है। अभी मैं यही कह सकता हूं कि एयर इंडिया और उसके मेहमानों के लिए आने वाला समय उत्साहजनक होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा…
 03 August 2023
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस…
 03 August 2023
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में…
 03 August 2023
नई दिल्ली: टमाटर तो मानों किचन का रास्ता ही भूल गया हो। दो महीने से टमाटर की कीमतों में आई तेजी से थाली से दूर कर दिया है। जून तक…
 03 August 2023
नई दिल्ली : दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी ने चीन को बड़ा झटका दिया है। साथ ही भारत के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने…
 03 August 2023
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा…
 03 August 2023
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी…
 03 August 2023
मुंबई: आज भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे अधिक लाभ पाने वाला सेक्टर इंडेक्स था, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स…
 03 August 2023
नई दिल्ली: 7 साल पहले जो गुड़गांव, गुरुग्राम बन गया, आज वो जल रहा है, दंगे की आग ने इस खूबसूरत साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।…
Advt.