Select Date:

हिंडनबर्ग का इफेक्ट खत्म, अडानी ने 5000 करोड़ में खरीदी बड़ी सीमेंट कंपनी

Updated on 03-08-2023 03:49 PM
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा झटका लगा। अडानी की कंपनियों के शेयर गिरने लगी। कंपनी का मार्केट कैप आधे से अधिक गिर गया। खुद गौतम अडानी ने अपनी आधे से अधिक दौलत गंवा दी,लेकिन कंपनी अब रास्ते पर लौट रही है। अडानी की कंपनियों में फिर से ग्रोथ लौट आया है। कंपनी फिर से अपना विस्तार कर रही है।

अडानी ने खरीदी एक और कंपनी

अंबुजा सीमेंट ने 5,000 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। सांघी इंडस्ट्रीज पश्चिम भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी है। अडाणी समूह की इकाई अंबुजा सीमेंट द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज लि. (एसआईएल) के मौजूदा प्रवर्तकों...रवि सांघी और परिवार से कंपनी की 56.74 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा।


5000 करोड़ रुपये में हुई डील

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी की कंपनियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद यह समूह द्वारा किया गया पहला बड़ा सौदा है। इस सौदे से अंबुजा सीमेंट को अपनी क्षमता को बढ़ाकर 7.36 करोड़ टन सालाना करने में मदद मिलेगी। अल्ट्राटेक के बाद अंबुजा सीमेंट दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता है। अडाणी समूह पिछले साल सितंबर में अंबुजा सीमेंट और उसकी अनुषंगी एसीसी लि. में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के बाद सीमेंट क्षेत्र में उतरा था।

बयान में कहा गया है कि एसआईएल के अधिग्रहण से अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) को बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी की सीमेंट उत्पादन क्षमता 6.75 करोड़ टन से बढ़कर 7.36 करोड़ टन की हो जाएगी। बयान में कहा गया है कि 1.4 करोड़ टन के लिए पूंजीगत व्यय तथा 2023-24 की दूसरी तिमाही तक दाहेज और अमेथा में 55 लाख टन क्षमता चालू होने के बाद 2025 तक अडाणी समूह की क्षमता 10.1 करोड़ टन सालाना की होगी।

इस घटनाक्रम पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ''यह एक ऐतिहासिक अधिग्रहण है। इससे अंबुजा सीमेंट्स की वृद्धि की यात्रा को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहाकि एसआईएल के साथ हाथ मिलाकर अंबुजा अपनी बाजार मौजूदगी का विस्तार करेगी और इससे उसका उत्पाद पोर्टफोलियो भी मजबूत होगा। इससे कंपनी की निर्माण सामग्री के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति और मजबूत होगी। अडाणी समूह 2028 तक 14 करोड़ टन सालाना की सीमेंट उत्पादन क्षमता समय से पहले हासिल कर लेगा।

अडाणी ने कहा कि एसआईएल के पास एक अरब टन का चूना पत्थर (लाइमस्टोन) भंडार है। अंबुजा सीमेंट अगले दो साल में सांघीपुरम की क्षमता को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ टन सालाना करेगी। अंबुजा सीमेंट सांघीपुरम में निजी बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने पर भी निवेश करेगी। इससे वहां अधिक बड़े जहाज आ सकेंगे। सांघी सीमेंट के पास गुजरात के कच्छ में सीमेंट संयंत्र हैं। इसमें 66 लाख टन सालाना क्षमता का क्लिंकर संयंत्र है और 61 लाख टन क्षमता का सीमेंट संयंत्र है।

कंपनी ने बयान में कहा कि एसआईएल की सांघीपुरम इकाई देश में किसी एक गंतव्य पर क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ी सीमेंट और क्लिंकर इकाई है। अंबुजा सीमेंट ने कहाकि हमारा लक्ष्य एसआईएल को देश में क्लिंकर की सबसे कम लागत की उत्पादक बनाना है। अंबुजा अगले दो साल में सांघीपुरम की सीमेंट क्षमता को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ टन करेगी। एसआईएल का 850 डीलर का नेटवर्क है। कंपनी की उपस्थिति गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल के बाजारों में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा…
 03 August 2023
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस…
 03 August 2023
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में…
 03 August 2023
नई दिल्ली: टमाटर तो मानों किचन का रास्ता ही भूल गया हो। दो महीने से टमाटर की कीमतों में आई तेजी से थाली से दूर कर दिया है। जून तक…
 03 August 2023
नई दिल्ली : दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी ने चीन को बड़ा झटका दिया है। साथ ही भारत के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने…
 03 August 2023
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा…
 03 August 2023
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी…
 03 August 2023
मुंबई: आज भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे अधिक लाभ पाने वाला सेक्टर इंडेक्स था, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स…
 03 August 2023
नई दिल्ली: 7 साल पहले जो गुड़गांव, गुरुग्राम बन गया, आज वो जल रहा है, दंगे की आग ने इस खूबसूरत साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।…
Advt.