Select Date:

कंगाल बनाकर छोड़ेगा अडानी का ये शेयर, 4 हजार से गिरकर आया 700 के नीचे, सिर पीट रहे निवेशक

Updated on 29-06-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गौतम अडानी (Gautam Adani) की एक कंपनी के शेयर में निवेश करने वाले निवेशक आजकल सहमे हुए हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी का ये शेयर लगातार गिरावट के साथ निवेशकों को कंगाल बना रहा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान इसी शेयर को हुआ है। इस शेयर में पिछले 5 महीनों में 84 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। ये शेयर अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) का है। हालांकि बीते बुधवार को अडानी टोटल गैस का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन अभी भी निवेशक इसमें भारी नुकसान में हैं। अभी अडानी टोटल गैस का ये शेयर 656.50 रुपये के स्तर पर है।

निवेशक हुए कंगाल

अडानी टोटल गैस के शेयर इस साल की शुरुआत यानी जनवरी माह में करीब 4000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान अडानी टोटल गैस को हुआ है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 75 फीसदी टूट चुका है। इस साल 23 जनवरी को इस शेयर ने अपने 52 वीक के हाई लेवल 3998.35 रुपये के स्तर को छुआ था। इस शेयर का 52 वीक का लो प्राइस 620.15 रुपये है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

बिना जानकारी के न करें निवेश
शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश करना ठीक नहीं है। ऐसे में किसी भी शेयर को खरीदने और बेचने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्टॉक मार्केट में कई शेयरों में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। वहीं बहुत से शेयर ऐसे भी हैं, जिसमें निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा…
 03 August 2023
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस…
 03 August 2023
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में…
 03 August 2023
नई दिल्ली: टमाटर तो मानों किचन का रास्ता ही भूल गया हो। दो महीने से टमाटर की कीमतों में आई तेजी से थाली से दूर कर दिया है। जून तक…
 03 August 2023
नई दिल्ली : दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी ने चीन को बड़ा झटका दिया है। साथ ही भारत के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने…
 03 August 2023
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा…
 03 August 2023
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी…
 03 August 2023
मुंबई: आज भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे अधिक लाभ पाने वाला सेक्टर इंडेक्स था, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स…
 03 August 2023
नई दिल्ली: 7 साल पहले जो गुड़गांव, गुरुग्राम बन गया, आज वो जल रहा है, दंगे की आग ने इस खूबसूरत साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।…
Advt.