Select Date:

कांग्रेस ने कम समय में घोटालों का कीर्तिमान स्थापित किया : ओपी चौधरी

Updated on 28-06-2023 10:35 PM

रायगढ़ ।   मेरा बूथ कार्यक्रम के तहत आरंग विधानसभा के ग्राम सकरी बूथ नंबर 95 में प्रधानमंत्री मोदी के उदबोधन को प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।  कार्यकर्ताओ के साथ मोदी का लाइव उदबोधन सुनने के बाद भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा विपक्षियों द्वारा चर्चित किए जा रहे गारंटी शब्द को मोदी ने जिस तरह से परिभाषित किया है, उसे छत्तीसगढ़वासियों को भी समझने की अधिक जरूरत है।

प्रदेश का कार्यकर्ता, हर छत्तीसगढ़िया को यह समझाए कि भूपेश सरकार ने झूठे वादों के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। भूपेश सरकार भ्रष्टाचार एवं लाखों करोड़ रुपए के घोटालों की गारंटी बन गई है। पांच सालो के दौरान कांग्रेस की भूपेश सरकार के झूठे वादे और नापाक इरादे जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। प्रदेश की जनता के जिन उम्मीदों के साथ कांग्रेस को सत्ता सौंपी उसका हश्र जनता ने देख लिया।

शराब बंदी की आड़ में शराब घोटाला किया गया, गौ सेवा के नाम पर गौठान घोटाला किया गया, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर बेरोजगारों को छला गया, प्रदेश में आए दिन सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल ने यह प्रमाणित किया है कि जनता हो या सरकारी कर्मचारी किसी को सरकार पर विश्वास नहीं है। 

भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को बचाने हर कार्यकर्ता को कमर कसने का आह्वान करते हुए ओपी चौधरी ने कहा मोदी ने लाइव संवाद के जरिए कार्यकर्ताओ के सेवाभाव को जागृत किया है। मोदी जी ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा का मंत्र देते हुए कहा कि हर बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी कार्यकर्ता के रूप में होनी चाहिए। राजनीति के साथ साथ उन्होंने छोटे-छोटे काम करने के लिए भी प्रेरित किया। ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को अखबार में छपे सरकारी योजनाओं का लाभ समझाने की सलाह देते हुए कहा कार्यकर्ता अपने आस पास के लोगो को योग की प्रेरणा देकर स्वास्थ्य के प्रति जागृत भी करना चाहिए ।

किसानो की मदद के लिए जुट जाए कार्यकर्ता

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश में  मानसून आ गया है और ग्रामीण अंचल के किसान भाई खेती कार्य में जुट गए है। पार्टी के कार्यकर्ता सहकारी समितियों से किसानो को खाद बीज यूरिया की  उपलब्धता की जानकारी साझा करने में  मदद करे। हमारी समृद्धि सही मायने में तभी है, जब प्रदेश का हर किसान संपन्न होगा। स्कूल खुल गए हैं, आसपास से किताबे एकत्र कर गरीब छात्रों को देने के साथ साथ उन्हे स्कूलों के प्रवेश कराने में भी मदद करो। राजनीति के साथ साथ आम जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाकर उनका क्रियान्वन कराना जनता के लिए सबसे बड़ी सेवा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 July 2023
रायपुर। भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया।इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों…
 05 July 2023
महासमुंद। वर्षा ऋतु के पहले ही गौवंशीय व भैंस वंशीय पशुओं में गलघोटू व एक टंगिया बीमारी से बचाव के लिए जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इस आशय…
 05 July 2023
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को राजधानी में होने वाली सभा से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे…
 05 July 2023
रायपुर। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के रायपुर प्रवास को ध्यान में रखकर पुलिस और जिला प्रशासम ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सांइस कालेज…
 05 July 2023
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अब सुबह 9:40 बजे की जगह 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहीं…
 05 July 2023
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई पावर हाऊस कैंप-2 में दो गुटों में मारपीट के बाद जमकर बवाल मच गया है। संत रविदास नगर कैंप दो के मोहल्लेवासियों के द्वारा लगातार हो रही…
 05 July 2023
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम‘‘ के तहत दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के दहिकोंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत भुमका नाला के उपचार से वनांचल के भू-जल स्तर में काफी सुधार…
 05 July 2023
दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार, सामुदायिक वन अधिकार एवं वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र से उनका मालिकाना हक मिल रहा है। इससे वनवासियों…
 05 July 2023
सूरजपुर । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद सीईओ तथा आरईएस विभाग के एसडीओ की समीक्षा बैठक ली।जिला पंचायत सीईओ ने गौठानों में अधूरे…
Advt.