Select Date:

31 नर्सिंग कालेजों में मिले डुप्लीकेट शिक्षक, समाप्त हो सकती है मान्यता

Updated on 29-06-2023 06:28 PM

 भोपाल । हाई कोर्ट के सख्त रवैये के बाद भी प्रदेश के नर्सिंग कालेजों में गड़बड़ी नहीं रुक रही है। वर्तमान सत्र में प्रदेश के नर्सिंग कालेजों के निरीक्षण में 31 में डुप्लीकेट फैकल्टी (शिक्षक) मिले हैं। यानी एक शिक्षक का नाम एक से अधिक कालेज में दर्ज मिला है।

निरीक्षण करने वाली टीम ने फैकल्टी की यूनिक आइडी के आधार पर इसकी पहचान की है। इनमें 10 कालेजों पर मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने 10-10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

काउंसिल ने कालेजों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कालेजों की मान्यता समाप्त की जा सकती है।

काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कालेज ऐसे भी हैं, जिनके यहां से फैकल्टी छोड़कर दूसरे संस्थान में चला गया है। कालेज प्रबंधन ने इसकी सूचना काउंसिल को नहीं दी।

इस कारण उन पर दो लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग कालेजों में गड़बड़ी को लेकर ला स्टूडेंट एसोसिएशन के विशाल बघेल ने पिछले वर्ष हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

एसोसिएशन ने कोर्ट के माध्यम से नर्सिंग काउंसिल से कालेजों के दस्तावेज प्राप्त किए। इनका परीक्षण किया गया है। इसमें कुछ फैकल्टी तो ऐसे मिले थे जिनका नाम 10 से भी अधिक कालेजों में दर्ज था। एसोसिएशन के ओर से कोर्ट को भी यह जानकारी दी गई।

सीबीआइ जांच में भी मिल रही गड़बड़ी

हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ प्रदेश के 364 कालेजों की जांच कर रही है। सीबीआइ की जांच में भी कई कालेजों में खूब गड़बड़ियां मिल रही हैं। कालेजों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। कालेजों में मानक के अनुसार न तो लेक्चर हाल है, न ही लैब है। सीबीआइ को भी डुप्लीकेट फैकल्टी कालेज मिले हैं। कालेजों में पुस्तकालय भी नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचे हैं। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के सीनियर लीडर्स से मुलाकात…
 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है रोजगार के अवसर बढा़ने के लिये महाकौशल सहित पूरे प्रदेश में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी। इससे युवाओं को रोज़गार के अवसर…
 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमरवाड़ा में पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाडा की पत्रिका 'दुहिता' का विमोचन किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर…
 17 July 2024
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इनमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट और मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन शामिल…
 17 July 2024
 भोपाल। राजधानी में बुधवार को मोहर्रम पर शहर में जुलूस निकलेगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ताजिये, सवारियां और बुर्राक पुराने और नए शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए…
 17 July 2024
भोपाल। शहर के रतनपुर 11 मील मिसरोद स्थित महर्षि विद्या मंदिर में पदस्थ शिक्षिका भावना श्रीवास्तव और प्राचार्य की मनमानी की सजा दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को दी गई।…
 17 July 2024
भोपाल। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा भिक्षावृत्ति…
 17 July 2024
 भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस कारिडोर तो हटा दिया है, लेकिन आधे से अधिक हिस्से में अभी तक डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया…
 17 July 2024
भोपाल। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब शहर के नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन इसके लिए एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। अब…
Advt.