Select Date:

सीधी प्रकरण में आरोपित का घर ढहाने की मांग पर बोले गृहमंत्री नरोत्‍तम, कानून के हिसाब से चलेगा बुलडोजर

Updated on 05-07-2023 06:02 PM
सीधी जिले के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्‍त आदिवासी युवक पर भाजपा नेता द्वारा लघुशंका करने के मामले में सियायत गरमा रही है। कांग्रेस समेत कुछेक अन्‍य विपक्षी दलों ने इस प्रकरण में आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। इस मामले में अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बुधवार सुबह न्‍यूज एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि घटना जब सामने आई, तो तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपित (प्रवेश शुक्‍ला) को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई, उस पर एनएसए लगेगा। कांग्रेस द्वारा आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्‍तम ने कहा कि कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा। कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा। जहां भी अतिक्रमण होता है वहां कानून अपना कार्य करता है।

नरसिंहपुर में एक महिला को कार के बोनट पर घुमाने के मामले को लेकर नरोत्‍तम ने कहा कि वहां तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया है। गुना में भी अतिक्रमण का विषय आया था, वहां पर भी पांच आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचे हैं। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के सीनियर लीडर्स से मुलाकात…
 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है रोजगार के अवसर बढा़ने के लिये महाकौशल सहित पूरे प्रदेश में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी। इससे युवाओं को रोज़गार के अवसर…
 17 July 2024
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमरवाड़ा में पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाडा की पत्रिका 'दुहिता' का विमोचन किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर…
 17 July 2024
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इनमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट और मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन शामिल…
 17 July 2024
 भोपाल। राजधानी में बुधवार को मोहर्रम पर शहर में जुलूस निकलेगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ताजिये, सवारियां और बुर्राक पुराने और नए शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए…
 17 July 2024
भोपाल। शहर के रतनपुर 11 मील मिसरोद स्थित महर्षि विद्या मंदिर में पदस्थ शिक्षिका भावना श्रीवास्तव और प्राचार्य की मनमानी की सजा दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को दी गई।…
 17 July 2024
भोपाल। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा भिक्षावृत्ति…
 17 July 2024
 भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस कारिडोर तो हटा दिया है, लेकिन आधे से अधिक हिस्से में अभी तक डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया…
 17 July 2024
भोपाल। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब शहर के नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन इसके लिए एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। अब…
Advt.