Select Date:

रूस ने नाटो के सदस्‍य रोमानिया के करीब किए ड्रोन से हमले, यूक्रेन के बंदरगाह शहर को बनाया निशाना

Updated on 03-08-2023 02:14 PM

कीव: रूसी ड्रोन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया की सीमा के निकट यूक्रेन के बंदरगाह शहर को बुधवार को निशाना बनाया। इन हमलों में बंदरगाह को खासा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यहां पर आग लग गई है। यूक्रेन से अनाज के निर्यात में इस बंदरगाह की अहम भूमिका है। रूस की तरफ से हमला काला सागर अनाज समझौते के टूटने के बाद किया गया है। इसके तहत काला सागर के ओडेसा बंदरगाह से यूक्रेनी पोतों को विश्व के अन्य बाजार तक पहुंच की अनुमति दी गई थी। समझौता खत्म होने के बाद से रूस अब यूक्रेन के बंदरगाहों को निशाना बनाया रहा है और उसके उद्योगों को गंभीर चोट पहुंचा रहा है।


ओडेसा बंदरगाह पर निशाना
बताया जा रहा है कि पिछले दो हफ्तों में रूसी बलों ने ओडेसा बंदरगाह को निशाना बनाया है। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग के तौर इस्तेमाल किए जा रहे क्षेत्र के नदी पत्तनों पर दर्जनों बार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एद्रिय येरमाक ने बताया कि इजमाइल शहर को निशाना बनाया गया है। इजमाइल शहर डेन्यूब नदी के किनारे बसा है। यह नदी यूक्रेन और रोमानिया की सीमा बनाती है। रोमानिया के मछुआरों द्वारा नदी के दूसरे किनारे से दूर से रिकॉर्ड वीडियो में धमाके और आग की लपटें दिख रही हैं।
 
अनाज की ढुलाई पर पड़ा असर
यूक्रेन में डेन्यूब सहित तीन बंदरगाहों का इस समय संचालन हो रहा है। यूक्रेन की सेना के दक्षिणी कमान ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'दुश्मन का निशाना क्षेत्र के बंदरगाह और औद्योगिक ढांचे हैं।' उसने बताया कि हमले की वजह से औद्योगिकी और बंदरगाह में आग लग गई और अनाज की ढुलाई के लिए लगी एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गई। यूक्रेन की सेना द्वारा बुधवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक, उसकी वायुसेना ने बीती रात 23 शाहिद ड्रोन को मार गिराया जो अधिकतर ओडेसा और कीव में हमले को अंजाम देने वाले थे।

दक्षिणी यूक्रेन में बड़ा नुकसान
कीव नगर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि कीव में भेजे गए सभी 10 ड्रोन नाकाम कर दिए गए। उन्होंने बताया कि गत रात धमाकों की कई आवाजें सुनाई दीं। पोपको के मुताबिक, मार गिराए गए ड्रोन का मलबा राजधानी के तीन जिलों में गिरा, जिससे गैर रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम संदेश में कहा, 'रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बंदरगाह, अनाज भंडारण सुविधा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया। दुनिया को इसपर जवाब देना चाहिए।' उन्होंने पुष्टि की कि कुछ ड्रोन ने दक्षिण यूक्रेन में ‘भारी नुकसान’ पहुंचाया है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 December 2024
सीरिया की राजधानी दमिश्क में जश्न का माहौल है। असद परिवार के 54 साल का किला महज 11 दिनों में ढह गया। राष्ट्रपति बशर अल असद मॉस्को भाग गए हैं।…
 11 December 2024
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भागने के बाद 8 दिसंबर को विद्रोहियों ने कुख्यात सेडनाया जेल पर कब्जा कर लिया और जेल से हजारों कैदियों को रिहा…
 11 December 2024
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इस…
 11 December 2024
साउथ कोरिया में पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने मंगलवार देर रात हिरासत में रहने के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कानून मंत्रालय के…
 03 August 2023
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां के न्‍यूज चैनल से खास बातचीत की है। इस बातचीत को सुनने के बाद एक बात तो तय है कि अंजू फिलहाल भारत…
 03 August 2023
कीव: रूसी ड्रोन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया की सीमा के निकट यूक्रेन के बंदरगाह शहर को बुधवार को निशाना बनाया। इन हमलों में बंदरगाह को…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : भारत से सरहद पार कर गई अंजू पूरे पाकिस्तान में घूम रही है। हाल ही में अंजू और नसरुल्लाह को इस्लामाबाद में देखा गया जहां एक बिजनेसमैन ने उन्हें…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देशहित को ही सबसे ऊपर रखना होगा। कोई…
 03 August 2023
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पत्‍नी सोफी से 18 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। बुधवार को दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया…
Advt.