Select Date:

वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया अब तक का दुनिया का सबसे गर्म दिन, बढ़ता ही जा रहा धरती का तापमान, खतरे की घंटी!

Updated on 05-07-2023 07:46 PM
वॉशिंगटन : दुनिया का औसत तापमान सोमवार 3 जुलाई को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पहली बार ऐसा हुआ जब वैश्विक औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि अल नीनो नामक प्राकृतिक मौसम घटना और इंसानों की ओर से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के संयोजन से गर्मी बढ़ रही है। पिछले महीने की पुष्टि दुनिया के अब तक के सबसे गर्म जून के रूप में भी की गई है। भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने की घटना 'अल नीनो' कहलाती है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन के वैज्ञानिकों ने कहा कि दुनिया का औसत तापमान 3 जुलाई को 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसने अगस्त 2016 के बाद से 16.92 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस साल की शुरुआत से ही शोधकर्ता जमीन और समुद्र में बढ़ते तापमान को लेकर चिंतित हैं। स्पेन और एशिया के कई देशों में गर्मी ने वसंत में नए रिकॉर्ड स्थापित किए और उत्तरी सागर जैसी जगहों पर हीटवेव देखी गई जहां आमतौर पर गर्मी नहीं पड़ती है।

1979 से सबसे अधिक तापमान
वर्तमान में चीन भीषण हीटवेव का सामना कर रहा है और कुछ जगहों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दूसरी ओर दक्षिणी अमेरिका में भी दमघोंटू स्थिति बनी हुई है। 1979 में सैटेलाइट मॉनिटरिंग रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सोमवार का तापमान सबसे अधिक गर्म था। विशेषज्ञों का मानना है कि 19वीं शताब्दी के अंत में इंस्ट्रूमेंटल रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से यह सबसे अधिक है।

अल नीनो और CO2 उत्सर्जन से बढ़ी गर्मी

शोधकर्ताओं का मानना है कि नया अधिकतम तापमान प्राकृतिक घटना अल नीनो और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन का एक संयोजन है। खबर के अनुसार जलवायु शोधकर्ता लियोन सिमंस ने कहा, 'हमारे पास विश्वसनीय रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद से पहली बार औसत वैश्विक सतही हवा का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।' उन्होंने कहा कि अब जब अल नीनो का गर्म चरण शुरू हो रहा है तो हम अगले 1.5 वर्षों में बड़े पैमाने पर दैनिक, मासिक और वार्षिक रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां के न्‍यूज चैनल से खास बातचीत की है। इस बातचीत को सुनने के बाद एक बात तो तय है कि अंजू फिलहाल भारत…
 03 August 2023
कीव: रूसी ड्रोन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया की सीमा के निकट यूक्रेन के बंदरगाह शहर को बुधवार को निशाना बनाया। इन हमलों में बंदरगाह को…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : भारत से सरहद पार कर गई अंजू पूरे पाकिस्तान में घूम रही है। हाल ही में अंजू और नसरुल्लाह को इस्लामाबाद में देखा गया जहां एक बिजनेसमैन ने उन्हें…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देशहित को ही सबसे ऊपर रखना होगा। कोई…
 03 August 2023
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पत्‍नी सोफी से 18 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। बुधवार को दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया…
 03 August 2023
इस्‍लामाबाद/वॉशिंगटन: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर से भारत से करारा झटका लगने के बाद बौखला से गए हैं। शहबाज शरीफ ने अभी दो दिन पहले ही भारत से…
 03 August 2023
वारसॉ : रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से यूरोप में तनाव बना हुआ है। अब इस तनाव के एक छोर पर नाटो है तो वहीं दूसरे छोर पर रूस…
 03 August 2023
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां गई अंजू इस समय राजधानी इस्‍लामाबाद में है। ऐसा लगता है कि अंजू अब पाकिस्‍तान के लिए इमेज चमकाने का विकल्‍प बन गई है।…
 03 August 2023
वॉशिंगटन/इस्‍लामाबाद: चीन के साथ करीबी बढ़ा रहे भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान पर अब अमेरिका फिर से मेहरबान हो गया है। अमेरिका ने पाकिस्‍तान के साथ 15 साल के लिए CISMOA सुरक्षा…
Advt.