Select Date:

तैयार हुआ प्रदेश का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर, आसान होगा रायपुर-दुर्ग का सफर

Updated on 28-06-2023 10:32 PM
रायपुर/दुर्ग । दुर्ग जिले में नेशनल हाइवे 53 में चार ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सबसे अनोखा ब्रिज भिलाई के पावर हाउस में प्रदेश का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर बन तैयार हो गया है। इस ब्रिज को एक तरफ खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है संभवत बुधवार-गुरुवार को इस ब्रिज के रायपुर से दुर्ग को ओर जाने वाले ब्रिज को खोला जाएगा। इस फ्लाई ओवर ब्रिज की ऊंचाई पुराने ब्रिज से 6.5 मीटर अधिक है इसकी लंबाई करीब 1600 मीटर है। इस निर्माण ब्रिज की 66 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

निर्माण एजेंसी को इस ब्रिज को पांच जून तक कंप्लीट करना था, लेकिन निर्माण एजेंसी की देरी के चलते इसका निर्माण 26 जून तक भी पूरा नहीं हुआ। संभवना  जताई जा रही है कि रायपुर से दुर्ग की ओर वाले लोगों का आवागमन शुरू किया जा सकता है। वहीं निर्माण एजेंसी ने कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर काम करना शुरू किया है। दूसरे तरफ की ब्रिज को एक सप्ताह बाद खोला जाएगा।


दुर्ग से कुम्हारी के बीच कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें सबसे पहले कुम्हारी ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली और फिर सुपेला ओवर ब्रिज शुरू हो चुका है। ब्रिज को शुरू करने के चलते घड़ी चौक के पास शहरी सड़क में ट्रैफिक का दबाव कम हो गया है। दुर्घटानाएं भी कम हो रही हैं। इस ब्रिज का निर्माण 87.20 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। ये ब्रिज चारों ब्रिज की तुलना में सबसे लंबा है। इसकी लंबाई 2100 मीटर है। जो चंद्रा मौर्या चौक से शुरू होकर सुपेला थाना के समीप उतरता है। अब ब्रिज के नीचे मॉडीफिकेशन और सड़क व नाली निर्माण का कार्य चल रहा है ।


चारों ओवर ब्रिज में सबसे अधिक समय डबरापारा ओवर ब्रिज में लगेगा। इस ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा है। अभी तक इसका ब्रिज ही नहीं बना है। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज बनाने के लिए एप्रोच ब्रिज का निर्माण कर दिया है। इसके बाद फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस ब्रिज को 55.19 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 580 मीटर और चौड़ाई 18.50 मीटर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 July 2023
रायपुर। भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया।इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों…
 05 July 2023
महासमुंद। वर्षा ऋतु के पहले ही गौवंशीय व भैंस वंशीय पशुओं में गलघोटू व एक टंगिया बीमारी से बचाव के लिए जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इस आशय…
 05 July 2023
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को राजधानी में होने वाली सभा से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे…
 05 July 2023
रायपुर। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के रायपुर प्रवास को ध्यान में रखकर पुलिस और जिला प्रशासम ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सांइस कालेज…
 05 July 2023
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अब सुबह 9:40 बजे की जगह 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहीं…
 05 July 2023
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई पावर हाऊस कैंप-2 में दो गुटों में मारपीट के बाद जमकर बवाल मच गया है। संत रविदास नगर कैंप दो के मोहल्लेवासियों के द्वारा लगातार हो रही…
 05 July 2023
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम‘‘ के तहत दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के दहिकोंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत भुमका नाला के उपचार से वनांचल के भू-जल स्तर में काफी सुधार…
 05 July 2023
दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार, सामुदायिक वन अधिकार एवं वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र से उनका मालिकाना हक मिल रहा है। इससे वनवासियों…
 05 July 2023
सूरजपुर । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद सीईओ तथा आरईएस विभाग के एसडीओ की समीक्षा बैठक ली।जिला पंचायत सीईओ ने गौठानों में अधूरे…
Advt.