Select Date:

रतन टाटा के इस शेयर को खरीदने की मची है लूट, तूफानी तेजी से भाग रहा स्टॉक, बना देगा करोड़पति

Updated on 29-06-2023 07:59 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। रतन टाटा के टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों ने भी निवेशकों को मालामाल किया है। इस दिनों रतन टाटा की एक कंपनी के शेयरों को खरीदने की लूट मची हुई है। निवेशकों की भारी खरीदारी के बीच यह शेयर तूफानी तेजी से भाग रहा है। एक्सपर्ट्स ने भी इस शेयर को बाय रेटिंग दी है। निवेशकों को उम्मीद है कि यह शेयर आने वाले समय में उन्हें करोड़पति बना सकता है। यह शेयर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का है। बीते बुधवार को यह शेयर तीन फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 586 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। पिछले छह महीने की बात करें तो यह शेयर 200 अंक से ज्यादा बढ़ चुका है। इस शेयर में उछाल ऐसे ही नहीं आया है। इसमें उछाल की कई वजहें हैं।

इस वजह से भाग रहा शेयर
टाटा मोटर्स के शेयरों में दो वजहों से तेजी देखी जा रही है। दरअसल हाल ही में विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने टाटा मोटर्स के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। सीएलएसए ने टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस करीब 8 फीसदी बढ़ाकर अब 690 रुपये कर दिया है। इससे शेयर में और तेजी आने की संभावना है। वहीं टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी जगुआर एंड लैंड रोवर की ग्रोथ संभावनाएं बेहतर हुई हैं। इसी के साथ इसकी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technoligies) को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ लाने की मंजूरी भी मिल गई है। इसकी वजह से भी टाटा मोटर्स के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई है।

तकनीकी चार्ट पर भी मजबूत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स के शेयर तकनीकी चार्ट पर भी मजबूत नजर आ रहे हैं। इस शेयर में आने वाले समय में और उछाल देखने को मिल सकता है। इसके चलते भी निवेशक टाटा मोटर्स के शेयर को खरीद रहे हैं। निवेशकों को इसमें अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा…
 03 August 2023
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस…
 03 August 2023
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में…
 03 August 2023
नई दिल्ली: टमाटर तो मानों किचन का रास्ता ही भूल गया हो। दो महीने से टमाटर की कीमतों में आई तेजी से थाली से दूर कर दिया है। जून तक…
 03 August 2023
नई दिल्ली : दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी ने चीन को बड़ा झटका दिया है। साथ ही भारत के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने…
 03 August 2023
नई दिल्ली: साल के शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनी को बड़ा…
 03 August 2023
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी…
 03 August 2023
मुंबई: आज भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे अधिक लाभ पाने वाला सेक्टर इंडेक्स था, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स…
 03 August 2023
नई दिल्ली: 7 साल पहले जो गुड़गांव, गुरुग्राम बन गया, आज वो जल रहा है, दंगे की आग ने इस खूबसूरत साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।…
Advt.