Select Date:

स्‍वीडन में कुरान जलाए जाने से भड़का तुर्की, नाटो की सदस्‍यता में डाला अड़ंगा, अमेरिका ने भी की निंदा

Updated on 29-06-2023 07:36 PM
स्‍टॉकहोम: स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम में बकरीद की छुट्टी के मौके पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस्‍लाम के पव‍ित्र ग्रंथ कुरान का फिर से अपमान किया है। एक व्‍यक्ति ने सेंट्रल मस्जिद के अंदर पहले कुरान को फाड़ा और फिर जला दिया। बुधवार कोई हुई इस घटना के बाद उसका तुर्की के साथ विवाद बढ़ता दिख रहा है। स्‍वीडन की पुलिस की तरफ से इस प्रदर्शन को मिली मंजूरी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि बाद में पुलिस ने बाद में उस व्यक्ति पर जातीय या राष्‍ट्रीय समूह के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

इराकी शरणार्थी ने दिया घटना को अंजाम
एक शख्‍स जिसका नाम सलवान मोमिका बताया जा रहा है, उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वह सेंट्रल मस्जिद के बाहर पुलिस अधिकारियों के पीछे से दो स्वीडिश झंडे लहराते हुए दिखाई दिए। उस समय स्‍वीडन का राष्‍ट्रगान बज रहा था। कानों में एयरपॉड्स पहने और मुंह में सिगरेट लटकाकर उसने कुरान को बार-बार फाड़ा और फिर उसमें आग लगा दी। मोमिका एक इराकी शरणार्थी हैं और उनकी मंशा स्‍वीडन में कुरान को बैन कराना है।

जारी है इस्‍लाम के खिलाफ प्रदर्शन
स्‍वीडन में इस घटना ने मुस्लिम समुदाय को नाराज कर दिया है। करीब 200 लोगों ने प्रदर्शन कर कुरान का बड़े पैमाने पर मजाक उड़ाया। मगर पुलिस की तरफ से इसे ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी गई और उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। देश में पिछले कुछ समय से इस्‍लाम के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। यह ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब नाटो का एक शिखर सम्‍मलेन होने वाला है जिसमें स्‍वीडन की सदस्‍यता पर फैसला होना है। नाराज तुर्की, स्‍वीडन की नाटो सदस्‍यता के खिलाफ है।

तुर्की बोला-यह हरगिज बर्दाश्‍त नहीं
पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही स्वीडन, नाटो सदस्यता की मांग कर रहा है। लेकिन गठबंधन के सदस्य तुर्की ने इसमें अड़ंगा डाल दिया है। तुर्की ने स्वीडन पर उन लोगों को शरण देने का आरोप लगाया है जिन्हें वह आतंकवादी मानता है। साथ ही उसने स्‍वीडन से ऐसे लोगों के प्रत्यर्पण की मांग भी की है। तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान ने एक ट्वीट में स्‍वीडन में हुई घटना की निंदा की। उन्‍होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस्लाम विरोधी विरोध प्रदर्शन की अनुमति देना हरगिज बर्दाश्‍त नहीं है।

वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों को जलाना 'अपमानजनक और दुखद' है। मगर उन्होंने तुर्की और हंगरी से बिना किसी देरी के स्वीडन को नाटो की सदस्‍यता की मंजूरी का भी आग्रह किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां के न्‍यूज चैनल से खास बातचीत की है। इस बातचीत को सुनने के बाद एक बात तो तय है कि अंजू फिलहाल भारत…
 03 August 2023
कीव: रूसी ड्रोन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया की सीमा के निकट यूक्रेन के बंदरगाह शहर को बुधवार को निशाना बनाया। इन हमलों में बंदरगाह को…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : भारत से सरहद पार कर गई अंजू पूरे पाकिस्तान में घूम रही है। हाल ही में अंजू और नसरुल्लाह को इस्लामाबाद में देखा गया जहां एक बिजनेसमैन ने उन्हें…
 03 August 2023
इस्लामाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देशहित को ही सबसे ऊपर रखना होगा। कोई…
 03 August 2023
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पत्‍नी सोफी से 18 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। बुधवार को दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया…
 03 August 2023
इस्‍लामाबाद/वॉशिंगटन: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर से भारत से करारा झटका लगने के बाद बौखला से गए हैं। शहबाज शरीफ ने अभी दो दिन पहले ही भारत से…
 03 August 2023
वारसॉ : रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से यूरोप में तनाव बना हुआ है। अब इस तनाव के एक छोर पर नाटो है तो वहीं दूसरे छोर पर रूस…
 03 August 2023
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां गई अंजू इस समय राजधानी इस्‍लामाबाद में है। ऐसा लगता है कि अंजू अब पाकिस्‍तान के लिए इमेज चमकाने का विकल्‍प बन गई है।…
 03 August 2023
वॉशिंगटन/इस्‍लामाबाद: चीन के साथ करीबी बढ़ा रहे भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान पर अब अमेरिका फिर से मेहरबान हो गया है। अमेरिका ने पाकिस्‍तान के साथ 15 साल के लिए CISMOA सुरक्षा…
Advt.