Select Date:

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला सफर कैसा रहा, रेलवे ने कितनी की कमाई... जान लीजिए

Updated on 29-06-2023 06:53 PM
गया: गया जंक्शन से कड़ी सुरक्षा के बीच पटना रांची पटना के बीच पहले दिन बुधवार को यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन चालू हो गई। इस ट्रेन में सफर करने के लिए पहले दिन गया जंक्शन से 187 रेल यात्रियों ने अपना टिकट लेकर सफर का किया। गया से रांची के जाने के दौरान 83 टिकट गया जंक्शन रिजर्वेशन काउंटर से काटे गए। इसमें रांची के लिए 60 टिकट, कोडरमा के लिए 11 टिकट, हजारीबाग टाउन के लिए 9 टिकट,बरकाकाना के लिए 3 टिकट काटे गए। इसी तरह से गया से पटना जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन में 104 यात्रियों ने टिकट लिया। वंदे भारत ट्रेन का सही तरीके से परिचालन कराने के लिए गया जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम मुस्तैद रही।

गया-रांची वंदे भारत का किराया भी जान लीजिए

गया से पटना के लिए सीसी ( चेयर कार )का भाड़ा 650 रुपये है। इसी तरह से एग्जिक्यूटिव क्लास के लिए आपको 1,070 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं गया से रांची के लिए चेयर कार का भाड़ा 875 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का भाड़ा 1,640 है। सप्ताह में वंदे भारत एक्सप्रेस 6 दिन चलेगी और मंगलवार को ट्रेन बंद रहेगी रहेगी। अगर तुलना करें तो गया से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस का भाड़ा 90 रुपया है, वहीं एसी चेयर कार का भाड़ा 300 रुपये है। जबकि रांची-पटना हटिया एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें शुरूआती किराया 65 रुपये है जबकि स्लीपर क्लास का 145 रुपया, चेयर कार का 265रुपया, 3AC का 505 और सेकेंड एसी का 710 रुपया है।

वंदे भारत रांची-पटना में रिजर्वेशन स्टेटस

NBT के चेक किए जाने के समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29/06/23 को गया से पटना के लिए चेयर कार में 1 सीट उपलब्ध थी, वहीं इकोनॉमी क्लास में 4 वेटिंग लिस्ट थी।
30/06/23 को चेयर कार में 208 सीट उपलब्ध थी, जबकि इकोनॉमी क्लास में 2 सीट उपलब्ध थी।
01/07/23 को चेयर कार में ( C/C ) 220 सीट जबकि इकोनॉमी क्लास में 3 सीट उपलब्ध थी।
02/07/23 को चेयर कार में ( C/C ) 192 सीट उपलब्ध और इकोनॉमी क्लास में 2 सीट वेटिंग लिस्ट दिखी।
रिपोर्ट- बिप्लव कुमार


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
तिरुवन्नामलाई: तमिलनाडु के एक मंदिर में दलितों को करीब 100 सालों बाद मंदिर में प्रवेश मिला है। मामला तिरुवन्नामलाई जिले के चेल्लनकुप्पम गांव स्थित मरियम्मन मंदिर का है, जहां बीते बुधवार…
 03 August 2023
भोपाल: भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो में रखा गया है। इन चीतों को लेकर दक्षिण अफ्रीकी और नामीबियाई विशेषज्ञों…
 03 August 2023
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर हमला किया गया। उसके बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी। कुछ ही पलों में शहर सांप्रदायिक दंगे की चपेट में था। उपद्रवी…
 03 August 2023
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्‍पष्‍ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत…
 03 August 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली दरों में वृद्धि जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई…
 03 August 2023
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटों-भतीजों की ओर से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने…
 03 August 2023
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के विवादित हिस्से…
 03 August 2023
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, तो उसे अपनी पहली पत्नी को आर्थिक रूप से भरण-पोषण करने का खर्चा…
 03 August 2023
नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। 31 जुलाई को प्रसिद्ध नलहरेश्वर मंदिर के आसपास फायरिंग की गई थी। वीडियो घटना की भयावह बयां करने वाला…
Advt.