Select Date:

कार पर बरसने लगे पत्थर और गोलियां, लगाई आग भी... जानें कैसे 3 साल की बेटी संग जान बचाकर निकलीं महिला जज

Updated on 03-08-2023 01:42 PM

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर हमला किया गया। उसके बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी। कुछ ही पलों में शहर सांप्रदायिक दंगे की चपेट में था। उपद्रवी हिंदू-मुस्लिम दोनों को टारगेट कर रहे थे। सड़कों से गुजर रहे लोगों पर पत्थर बरसा रहे थे। गाड़ियां रोक-रोककर लोगों को खींचकर पीटा गया। उनकी गाड़ियों को आग लगा दी गई। बच्चे महिलाएं किसी को भी नहीं बख्शा गया। हर तरह आग की लपटें और सड़क पर फैले टूटे सामान के टुकड़े मंजर बयां कर रहे थे। इसी हिंसा की चपेट में नूंह की एक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी आ गईं। वह अपने तीन साल की बच्ची के साथ रास्ते से गुजर रही थीं। कार के ऊपर गोलियां चलाई जा रही थीं। कार पर ताबड़तोड़ पत्थर गिर रहे थे। महिला जज की गाड़ी को आग लगा दी गई। वह किसी तरह अपनी तीन साल की बेटी को लेकर वहां से जान बचाकर भागीं।

 
 
महिला जज की गाड़ी पर झुंड ने हमला किया। लाठियों से गाड़ी तोड़नी शुरू कर दी। महिला जज और उनकी तीन साल की बेटी घबरा गए। वह किसी तरह गाड़ी से निकलकर जान बचाकर भागीं। हिंसक भीड़ ने उनकी आंखों के सामने ही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
 
 जान बचाकर कार से निकले, और भागते गए
जज बेटी को लेकर निकली और भागकर एक जगह पर छिप गईं। उग्र भीड़ मां-बेटी को ढूंढने लगी लेकिन वह सफल नहीं हुए। इस घटना की प्राथमिकी भी नूंह के एक थाने में दर्ज हुई है। नूंह शहर थाने में मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अंजलि जैन की गाड़ी पर सोमवार को हमलावरों ने पथराव और गोलीबारी की, जिस कारण उन्हें और उनकी बेटी को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
 
"दंगाई उन पर पथराव कर रहे थे। कुछ पत्थर कार के पिछले शीशे पर लगे और दंगाइयों ने इलाके में गोलियां चला दीं। हम चारों कार सड़क पर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागे। हम पुराने बस स्टैंड की एक वर्कशॉप में छिप गए और बाद में कुछ वकीलों ने हमें बचाया। अगले दिन जब मैं कार देखने गया तो पता चला कि दंगाइयों ने उसे जला दिया है।"

                                                                                                                                                                                   गनमैन सियाराम


ऐसे बची जान

न्यायाधीश, उनकी बेटी और कर्मचारियों को नूंह के पुराने बस स्टैंड की एक वर्कशॉप में शरण लेनी पड़ी। बाद में कुछ अधिवक्ताओं ने उन लोगों को वहां से निकालकर उनकी जान बचाई। नूंह एसीजेएम की अदालत में प्रोसेसर सर्वर (कानूनी कारवाई में मौजूद पक्षों को कानूनी दस्तावेज देने वाला व्यक्ति) के रूप में काम करने वाले टेकचंद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

FIR में क्या

एफआईआर में कहा गया है कि एसीजेएम और उनकी तीन साल की बेटी गनमैन सियाराम के साथ सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपनी वोक्सवैगन कार से दवा खरीदने के लिए नलहर स्थित एसकेएम मेडिकल कॉलेज गई थीं। मेडिकल कॉलेज से लौटते वक्त एसीजेएम पर दिल्ली-अलवर रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास करीब 100-150 दंगाइयों ने हमला कर दिया।
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
तिरुवन्नामलाई: तमिलनाडु के एक मंदिर में दलितों को करीब 100 सालों बाद मंदिर में प्रवेश मिला है। मामला तिरुवन्नामलाई जिले के चेल्लनकुप्पम गांव स्थित मरियम्मन मंदिर का है, जहां बीते बुधवार…
 03 August 2023
भोपाल: भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो में रखा गया है। इन चीतों को लेकर दक्षिण अफ्रीकी और नामीबियाई विशेषज्ञों…
 03 August 2023
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर हमला किया गया। उसके बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी। कुछ ही पलों में शहर सांप्रदायिक दंगे की चपेट में था। उपद्रवी…
 03 August 2023
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्‍पष्‍ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत…
 03 August 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली दरों में वृद्धि जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई…
 03 August 2023
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटों-भतीजों की ओर से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने…
 03 August 2023
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के विवादित हिस्से…
 03 August 2023
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, तो उसे अपनी पहली पत्नी को आर्थिक रूप से भरण-पोषण करने का खर्चा…
 03 August 2023
नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। 31 जुलाई को प्रसिद्ध नलहरेश्वर मंदिर के आसपास फायरिंग की गई थी। वीडियो घटना की भयावह बयां करने वाला…
Advt.