Select Date:

राज्यपाल के जरिए विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति वैध, कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका

Updated on 29-06-2023 06:58 PM
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल के राज्यपाल द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को वैध बताया है। अदालत ने कहा कि 11 राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति बिल्कुल सही है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के फैसले को बरकरार रखा और कहा कि इन विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा की गई नियुक्तियां अवैध नहीं थीं।

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकार को इस बारे में आदेश दिया, जिसमें कहा गया कि, 'कुलपतियों के वेतन और अन्य बकाए का भुगतान तुरंत शुरू किया जाए।' दरअसल कथित तौर पर बंगाल की ममता सरकार ने कुलपतियों के वेतन को रोक दिया था। अस्थायी आधार पर कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

एक रिटायर्ड प्रोफेसर द्वारा मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष इसको लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें 11 राज्य विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। साथ ही जनहित याचिका में राज्यपाल और पश्चिम बंगाल सरकार को पक्षकार बनाया गया था।

याचिकाकर्ता और राज्य सरकार ने दावा किया कि कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश अवैध थे। उन्होंने अदालत के समक्ष कहा कि राज्यपाल ने इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग से परामर्श नहीं किया गया। हालांकि, उच्च न्यायालय ने माना कि कुलाधिपति के पास कुलपतियों को नियुक्त करने की शक्ति है। उत्तर बंगाल में मौजूद बोस ने कहा, 'कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज एक फैसला सुनाया है। कुलपति अब जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे। वे रास्ता दिखाते हैं और जानते हैं कि क्या करना है।'

जिन विश्वविद्यालयों में 1 जून को अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की गई, उनमें कलकत्ता विश्वविद्यालय, कल्याणी विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय शामिल हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति शांता दत्ता ने कहा, 'अदालत के आदेश से मुझे राहत मिली है। हमें कुलाधिपति के फैसले पर पूरा भरोसा था। इस बीच, बोस ने बुधवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
तिरुवन्नामलाई: तमिलनाडु के एक मंदिर में दलितों को करीब 100 सालों बाद मंदिर में प्रवेश मिला है। मामला तिरुवन्नामलाई जिले के चेल्लनकुप्पम गांव स्थित मरियम्मन मंदिर का है, जहां बीते बुधवार…
 03 August 2023
भोपाल: भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो में रखा गया है। इन चीतों को लेकर दक्षिण अफ्रीकी और नामीबियाई विशेषज्ञों…
 03 August 2023
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर हमला किया गया। उसके बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी। कुछ ही पलों में शहर सांप्रदायिक दंगे की चपेट में था। उपद्रवी…
 03 August 2023
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्‍पष्‍ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत…
 03 August 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली दरों में वृद्धि जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई…
 03 August 2023
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटों-भतीजों की ओर से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने…
 03 August 2023
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के विवादित हिस्से…
 03 August 2023
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, तो उसे अपनी पहली पत्नी को आर्थिक रूप से भरण-पोषण करने का खर्चा…
 03 August 2023
नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। 31 जुलाई को प्रसिद्ध नलहरेश्वर मंदिर के आसपास फायरिंग की गई थी। वीडियो घटना की भयावह बयां करने वाला…
Advt.