Select Date:

मप्र माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2024 की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

Updated on 03-08-2023 12:35 PM

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।हाईस्कूल की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षा छह फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेंगी ।

बोर्ड के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है जब परीक्षाओं की समय सारणी सात महीने पहले जारी कर दी गई।

साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने पहले से तारीखें तय कर दी हैं जिससे परीक्षा की तारीखें स्पष्ट रहें और समन्वय में कोई चूक ना हो। इससे स्कूल शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों को भी तैयारी और योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

परीक्षाओं का आयोजन सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही छात्रों के एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी।

हाई स्कूल का टाइम टेबल

- 5 फरवरी 2024 - हिंदी

- 7 फरवरी 2024- उर्दू

- 9 फरवरी 2024- संस्कृत

- 13 फरवरी 2004- गणित

- 15 फरवरी 2024- मराठी गुजराती, पंजाबी और सिन्धी

- 19 फरवरी 2024- अंग्रेजी

- 22 फरवरी 2024- विज्ञान

- 26 फरवरी 2024- सामाजिक विज्ञान

- 28 फरवरी 2024- एनएसक्यूएफ के समस्त विषय

हाई सेकेंडरी स्कूल का टाइम टेबल

- 6 फरवरी 2024- हिन्दी

- 8 फरवरी 2024- अंग्रेजी

- 10 फरवरी 2024- ड्राइंग एंड डिजाइनिंग

- 12 फरवरी 2024- फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेन्डरी मिल्कट्रेड पोल्टीफर्मींग एंड फिसरिज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास

- 13 फरवरी 2024 - मनोविज्ञान

- 15 फरवरी 2024- बायोटेक्नोलाजी, गायन वादन, तबला पखावज

- 16 फरवरी 2024- बायोलाजी

- 17 फरवरी 2024- इन्फोरमेटिक प्रेक्टिसेस

- 20 फरवरी 2024 - संस्कृत

- 21 फरवरी 2024 - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग गृह प्रबंध एवं वस्त्र विज्ञान

- 23 फरवरी 2024 - समाज शास्त्र

- 27 फरवरी 2024 - मैथमेटिक्स

- 28 फरवरी 2024 - एनएसक्यूएफ , शारीरिक शिक्षा

- 29 फरवरी 2024- राजनीति शास्त्र

- 2 मार्च 2024 - भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य

- 4 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस कला, बुक कीपिंग एंड एकांउटेन्सी

- 5 मार्च 2024 -उर्दू, मराठी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
 उज्जैन। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ बीते दिनों कुछ लोगों ने टावर चौक पर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। जिसको लेकर नूरी ने मंगलवार को डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे…
 03 August 2023
भोपाल । नगर निगम के आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने पदभार संभाल लिया है। बुधवार को उन्‍होंने सभी विभाग के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही…
 03 August 2023
भोपाल। राजधानी में लो फ्लोर बसों की मनमानी की वजह से सड़कों पर जाम की नौबत बन रही है। यात्रियों को बैठाने के चक्कर में चालक बस को कहीं भी रोक…
 03 August 2023
भोपाल। वरिष्ठ कवि–कथाकार और वनमाली सृजन पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि वनमाली सृजन पीठ और आइसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा वरिष्ठ व्यंग्यकारों के सहयोग से भारत के सौ वर्षों…
 03 August 2023
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।हाईस्कूल की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं…
 03 August 2023
भोपाल। पुराने शहर के चौक बाजार में लखेरापुरा स्‍थित श्रीजी मंदिर में बुधवार को पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में कमल सरोवर की मनोरम झांकी सजाई गई,…
 03 August 2023
भोपाल । वर्षा में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस समय साफ-सफाई कठिन होती है। ऐसे में भोपाल को स्वच्छता में नंवर वन बनाने के लिए प्रयास…
 03 August 2023
भोपाल । राजा भोज एयरपोर्ट से रोड ट्रांसपोर्ट सुविधा पहले से बेहतर हो गई है। टैक्सी चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने दिल्ली की वाइज ट्रेवल…
 03 August 2023
भोपाल। बैरागढ़ सिविल अस्पताल के पास प्रस्तावित मेटरनिटी विंग का काम तेज हो गया है। अगले दो से तीन माह में काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही महिलाओं एवं…
Advt.