Select Date:

कमल सरोवर में विराजे प्रभु श्रीनाथ, दर्शन कर निहाल हुए भक्‍त

Updated on 03-08-2023 12:33 PM
भोपाल। पुराने शहर के चौक बाजार में लखेरापुरा स्‍थित श्रीजी मंदिर में बुधवार को पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में कमल सरोवर की मनोरम झांकी सजाई गई, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी को विराजित किया गया। गुलाबी वस्त्र के साथ सिर पर कमल के फूल से बने हुए मुकुट से प्रभु श्रीनाथ जी का श्रंगार किया गया। कमल की माला पहनाई गई। प्रभु को यमुना पुलिन पर कमल से निर्मित सरोवर में विराजमान किया गया। इस झांकी में 500 कमल के फुलों को उपयोग किया गया।

मंदिर के मुखिया श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मोगरे व कमल से बनी हुई कुंज में विराजमान होकर प्रभु ने दर्शन दिए। प्रभु के साथ श्री यमुना जी एवं श्री महाप्रभुजी ने भी विराजमान होकर भी दर्शन दिए। कमल से बने इत्र का छिड़काव भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान की इस मनोरम छवि के दर्शन का आनंद लिया।

भक्तों ने छिंद धाम पहुंचकर की समृद्धि की कामना

उधर, भोपाल से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप में मंगलवार को भगवा ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सतलापुर चौराहे से किया गया। आगे आगे डीजे पर भगवान श्रीराम के भक्ति गीत बज रहे थे,उसके पीछे भगवा ध्वज लहराते नाचते गाते युवाओं का समूह मस्ती से चल रहा था। एक खुली जीप में विधायक सुरेंद्र पटवा और भाजपा के कार्यकर्ता सवार थे। करीब दो घंटे नगर में रही यात्रा मंगलबजार होती हुई, मुख्य मार्ग से औबेदुल्लागंज के लिए रवाना हुई। यात्रा में लगभग दो दर्जन से अधिक वाहन सम्मलित थे। छिंदधाम दर्शन के बाद वहां भंडारा विशाल भंडार का आयोजन किया गया। छिंद धाम के रास्ते में पड़ने वाले गांवों से लोग यात्रा में सम्मलित होते हुए छिंद पहुंचे। वहां लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
 उज्जैन। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ बीते दिनों कुछ लोगों ने टावर चौक पर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। जिसको लेकर नूरी ने मंगलवार को डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे…
 03 August 2023
भोपाल । नगर निगम के आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने पदभार संभाल लिया है। बुधवार को उन्‍होंने सभी विभाग के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही…
 03 August 2023
भोपाल। राजधानी में लो फ्लोर बसों की मनमानी की वजह से सड़कों पर जाम की नौबत बन रही है। यात्रियों को बैठाने के चक्कर में चालक बस को कहीं भी रोक…
 03 August 2023
भोपाल। वरिष्ठ कवि–कथाकार और वनमाली सृजन पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि वनमाली सृजन पीठ और आइसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा वरिष्ठ व्यंग्यकारों के सहयोग से भारत के सौ वर्षों…
 03 August 2023
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।हाईस्कूल की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं…
 03 August 2023
भोपाल। पुराने शहर के चौक बाजार में लखेरापुरा स्‍थित श्रीजी मंदिर में बुधवार को पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में कमल सरोवर की मनोरम झांकी सजाई गई,…
 03 August 2023
भोपाल । वर्षा में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस समय साफ-सफाई कठिन होती है। ऐसे में भोपाल को स्वच्छता में नंवर वन बनाने के लिए प्रयास…
 03 August 2023
भोपाल । राजा भोज एयरपोर्ट से रोड ट्रांसपोर्ट सुविधा पहले से बेहतर हो गई है। टैक्सी चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने दिल्ली की वाइज ट्रेवल…
 03 August 2023
भोपाल। बैरागढ़ सिविल अस्पताल के पास प्रस्तावित मेटरनिटी विंग का काम तेज हो गया है। अगले दो से तीन माह में काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही महिलाओं एवं…
Advt.