Select Date:

कार्तिक की 'सत्यप्रेम की कथा' को फैंस दे रहे इतने स्टार, बताया कैसी है फिल्म

Updated on 29-06-2023 09:45 PM
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने ट्विटर पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। फैंस बता रहे हैं कि आखिर ये फिल्म कैसी है। क्या बातें उन्हें अच्छी लग रही है और किन बातों से वह थोड़ा निराश हुए हैं। वहीं कार्तिक के तमाम फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं। आइए बताते हैं 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्विटर पर रिव्यू।

'सत्यप्रेम की कथा' के बारे में पहले तो ये जान लीजिए कि इस फिल्म को समीर विदवांस (Sameer Vidwans) ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म का 60 करोड़ का बजट है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जोड़ी देखने को मिली है। इससे पहले दोनों हिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे।

पहले दिन क्या कमाएगी इतने करोड़

Satyaprem Ki Katha को लेकर शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' पहले दिन 7-8 करोड़ की ओपनिंग हासिल कर सकती है। खैर ऑफिशियल आंकड़े शुक्रवार को सामने आएंगे और तभी सब साफ हो पाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'ओह माय गॉड 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को कई दिनों से इंतजार था। ये ट्रेलर कल (2 अगस्त) को…
 03 August 2023
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कवाल्या' खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर देखने को मिलता है। वह शानदार डांस स्टेप्स से हर…
 03 August 2023
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त सिनेमाघरों में छाई है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही…
 03 August 2023
सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 'फुकरा इंसान' घर के आखिरी कैप्टन बन गए हैं और इस शो के पहले…
 03 August 2023
अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वैसे तो ये ट्रेलर बुधवार को ही लॉन्च होना था मगर अक्षय कुमार…
 03 August 2023
भोजपुरी सिने जगत में सभी के दिलों पर राज करने वाले और पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह जल्द ही 'सारेगामा हम' भोजपुरी की पांच फिल्मों में नजर…
 03 August 2023
'कला' वेब सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी ग्रीन कलर की लिपस्टिक! जी हां, ग्रीन लिपस्टिक।…
 05 July 2023
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी और फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और यादें फैन्स से भी शेयर किया करती हैं। कुछ घंटे पहले ही नीतू…
 05 July 2023
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रीटा रिपोर्टर' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह लॉकडाउन के वक्त ऐसी स्थिति में…
Advt.