Select Date:

'सब पे भारी जनेऊधारी' फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाएगी तहलका?

Updated on 05-07-2023 09:14 PM
भोजपुरी फिल्म 'ससुर बड़ा पैसेवाला' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री की दशा और दिशा बदल देने वाले निर्माता–निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर से अपनी नई फिल्म लेकर तैयार हैं। फिल्म का नाम फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' है। इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो काफी आकर्षक है। यह फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

'सब पे भारी जनेऊधारी' को अजय कुमार फिर से अपने अंदाज में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह मूवी अपने नाम के अनुरूप ही हैं। इस फिल्म में खूब एंटरटेनमेंट होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म है, जिसे उन्होंने बेहद मेहनत के साथ फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। अजय कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी फ्रेश है कि इसका हर एक प्लॉट दर्शकों को नए की फील देगा।

फिल्म को लेकर यह बोले अजय कुमार

'सब पे भारी जनेऊधारी' का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह फिल्म फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाएगी?
अजय कुमार ने कहा कि 'सब पे भारी जनेऊधारी' एक फैमिली फिल्म है। नई पीढ़ी के बहुत सारे लोग जनेऊ के बारे में नहीं जानते होंगे। वह एंटरटेनमेंट के जरिए सनातन धर्म से जुड़ी चीजों को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।

'सब पे भारी जनेऊधारी' की कास्ट

'सब पे भारी जनेऊधारी' में शालू सिंह, सूरज के शाह, अनामिका, प्रशांत राज, संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, सत्य प्रकाश, अरुण सिंह, अजय सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गाने चरम हिन्दुस्तानी और अजय सिन्हा ने लिखे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'ओह माय गॉड 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को कई दिनों से इंतजार था। ये ट्रेलर कल (2 अगस्त) को…
 03 August 2023
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कवाल्या' खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर देखने को मिलता है। वह शानदार डांस स्टेप्स से हर…
 03 August 2023
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त सिनेमाघरों में छाई है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही…
 03 August 2023
सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 'फुकरा इंसान' घर के आखिरी कैप्टन बन गए हैं और इस शो के पहले…
 03 August 2023
अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वैसे तो ये ट्रेलर बुधवार को ही लॉन्च होना था मगर अक्षय कुमार…
 03 August 2023
भोजपुरी सिने जगत में सभी के दिलों पर राज करने वाले और पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह जल्द ही 'सारेगामा हम' भोजपुरी की पांच फिल्मों में नजर…
 03 August 2023
'कला' वेब सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी ग्रीन कलर की लिपस्टिक! जी हां, ग्रीन लिपस्टिक।…
 05 July 2023
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी और फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और यादें फैन्स से भी शेयर किया करती हैं। कुछ घंटे पहले ही नीतू…
 05 July 2023
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रीटा रिपोर्टर' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह लॉकडाउन के वक्त ऐसी स्थिति में…
Advt.