Select Date:

ऑरोविले के निदेशक का वीजा रद्द, केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पहले भारत छोड़ने कहा... जानें क्या है कारण

Updated on 28-06-2023 07:21 PM
पुडुचेरी: केंद्र सरकार ने फ्रांसीसी नागरिक सर्ज मैनी को भारत छोड़ने के लिए कहा है। सर्ज मैनी को सतप्रेम के नाम से जाना जाता है। वह ऑरोविले अर्थ इंस्टिट्यूट के निदेशक हैं। उन्हें नोटिस जारी करके 1 जुलाई तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। हालांकि उनका वीजा दिसंबर 2025 तक वैध है। इस कदम का विरोध करते हुए, ऑरोविले निवासियों के एक वर्ग ने याचिका दायर की है और सरकार से नोटिस रद्द करने का आग्रह किया है।
हाल ही में ऑरोविले के भीतर बनी क्राउन रोड पर टकराव हुआ है। कहा जा रहा है कि इसी को लेकर केंद्र सरकार ने सर्ज मैनी उर्फ सतप्रेम को भारत छोड़ने को कहा है।

19 जून को FRRO ने बुलाया था
निवासियों को हाल ही में एक वॉट्सएप पोस्ट में, सतप्रेम ने कहा कि चेन्नै में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के अधिकारियों ने उन्हें बुलाया था। उनको 19 जून को पेश होने के लिए कहा गया था। ऑरोविले फाउंडेशन के सचिव ने उनकी वीजा सिफारिश रद्द कर दी हैं।

30 जून को भारत छोड़ेंगे

उन्होंने पोस्ट में कहा कि एफआरआरओ अधिकारी दयालु और समझदार थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें निकास परमिट (Exit Permit) जारी करने का आदेश मिला है और मुझे दो सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि वह भारत से 30 जून को रवाना होंगे।

भावुक हुए सतप्रेम

सतप्रेम ने कहा, 'मैंने अपने जीवन के लगभग 34 वर्ष ऑरोविले को दिए हैं… ऑरोविले मेरा घर है और भारत मेरा देश है। और अब मुझे इन 'सिविल सेवक' ने कूड़े के टुकड़े की तरह बाहर फेंक दिया है।' निवासियों के एक वर्ग का मानना है कि फाउंडेशन का कदम क्राउन रोड परियोजना में अनियमितताओं को उजागर करने के लिए सतप्रेम के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई थी।


सतप्रेम पर लगे ये आरोप

फरवरी में, सतप्रेम ने एक तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के माध्यम से फाउंडेशन की बनाई गई क्राउन रोड, भारतीय सड़क कांग्रेस कोड का अनुपालन नहीं करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2023
तिरुवन्नामलाई: तमिलनाडु के एक मंदिर में दलितों को करीब 100 सालों बाद मंदिर में प्रवेश मिला है। मामला तिरुवन्नामलाई जिले के चेल्लनकुप्पम गांव स्थित मरियम्मन मंदिर का है, जहां बीते बुधवार…
 03 August 2023
भोपाल: भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो में रखा गया है। इन चीतों को लेकर दक्षिण अफ्रीकी और नामीबियाई विशेषज्ञों…
 03 August 2023
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर हमला किया गया। उसके बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी। कुछ ही पलों में शहर सांप्रदायिक दंगे की चपेट में था। उपद्रवी…
 03 August 2023
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्‍पष्‍ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत…
 03 August 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली दरों में वृद्धि जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई…
 03 August 2023
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटों-भतीजों की ओर से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने…
 03 August 2023
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के विवादित हिस्से…
 03 August 2023
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, तो उसे अपनी पहली पत्नी को आर्थिक रूप से भरण-पोषण करने का खर्चा…
 03 August 2023
नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। 31 जुलाई को प्रसिद्ध नलहरेश्वर मंदिर के आसपास फायरिंग की गई थी। वीडियो घटना की भयावह बयां करने वाला…
Advt.